एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी

एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी

भोपाल [ महामीडिया] पांचवें दिन एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। नए आदेश के अनुसार पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। नई दरें मंगलवार से लागू हो गई हैं। इसके बाद भोपाल में पेट्रोल 98.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। तेल कंपनियों ने सोमवार देर रात पेट्रोल पंप संचालकों को नई कीमतों की जानकारी भेजी।

सम्बंधित ख़बरें