म.प्र.के 30 से अधिक जिलों में आंधी और बारिश की संभावना
भोपाल [ महामीडिया]
म.प्र. के कई हिस्सों में प्री-मानसून और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण मौसम तेजी से बदल रहा है। राज्य के लगभग 30 से 41 जिलों में आंधी, तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी जारी की गयी है जिससे झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलेगी । जिसमे इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, सीहोर, सिवनी, दमोह, दतिया, और सतना के नाम इनमें प्रमुख हैं।