दीपावली पर्व की तैयारियां शुरू
भोपाल [ महामीडिया]
देशभर में दीपावली के लिए तैयारियां जोरों पर शुरू हो गई हैं। इस वर्ष धनतेरस 6 नवंबर को और दीपावली (लक्ष्मी पूजा) 8 नवंबर को मनाई जाएगी। घरों की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई और सजावट का काम शुरू हो चुका है। कुम्हार समाज और कारीगर मिट्टी के दीये, कलश और सजावटी सामान बनाने में जुट गए हैं। शहरों में स्थानीय कारीगरों द्वारा पारंपरिक व पर्यावरण-अनुकूल दीये तैयार किए जा रहे हैं। बाजारों में पारंपरिक सामग्री जैसे सनाठी, पूजा के बर्तन और सजावट के सामान की बिक्री शुरू हो गई है। व्यवसायियों ने त्योहारी सीजन की तैयारी शुरू कर दी है। शाम के वक्त बाजारों में अच्छी खासी चहल पहल है। कुछ लोग घर में रंग-रोगन करने में व्यस्त हैं तो कई लोग रंगीन कंडील, मोमबत्ती आदि सामान से घर सजाने की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। लोगों की इसी उम्मीद को पूरा करने के लिए बाजार भी लगभग तैयार हो चुके हैं। व्यापारी भी दिवाली पर्व को लेकर किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहते है और वह दिवाली पर्व को लेकर दुकानों पर तैयारी पूरी कर रहे है ताकि लोगाें को दुकान से वापस न जाना पड़े।