भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा दुनिया के नंबर एक टी-20 बल्लेबाज बने

भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा दुनिया के नंबर एक टी-20 बल्लेबाज बने

मुंबई [महामीडिया] 

भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ताजा आईसीसी रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज बन गए हैं। पिछले सप्ताह तक टॉप पर रहे ईशान किशन दो स्थान फिसल कर तीसरे नंबर पर आ गए हैं।चार भारतीय बल्लेबाज टॉप-10 में शामिल हैं। गेंदबाजों और ऑलराउंडर्स की टॉप-10 लिस्ट में कोई भारतीय खिलाड़ी नहीं है। अफगानिस्तान के राशिद खान नंबर-1 गेंदबाज और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा नंबर-1 ऑलराउंडर हैं।अभिषेक ने न्यूजीलैंड के विरुद्ध तीसरे टी-20 मैच में शतकीय पारी खेली थी।

बल्लेबाजी रैंकिंग 

बल्लेबाज स्थान
अभिषेक शर्मा नंबर 1
ईशान किशन नंबर 3
श्रेयस अय्यर नंबर 9
तिलक वर्मा नंबर 10

सम्बंधित ख़बरें