दिल्ली में शराब की ऑनलाइन बुकिंग का एप लॉन्च
भोपाल [ महा मीडिया] दिल्ली में रहने वाले शराब के शौकीन अब घर बैठे ही एक नए मोबाइल ऐप के जरिए शराब की ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। 'दिल्ली लिकर बुकिंग' नाम के इस ऐप को लॉन्च किया है। इसके जरिए पूरे शहर में लगभग 208 रिटेल स्टोर जुड़े हुए हैं। शराब की होम डिलीवरी नहीं की जाएगी। ऑनलाइन पेमेंट करने के बाद 48 घंटे के भीतर खुद दुकान पर जाकर अपनी बोतलें लेनी होंगी। एक बार में ग्राहक अधिकतम 9 लीटर व्हिस्की और 18 लीटर बीयर खरीद सकते हैं। ऑनलाइन बुकिंग और भुगतान करने के बाद आपको एक कोड मिलेगा जिसे दिखाकर 48 घंटे के अंदर चुनिंदा सरकारी ठेके से बोतल खुद कलेक्ट करनी होगी।