म.प्र.में देसी गौपालन की योजना शुरू होगी

म.प्र.में देसी गौपालन की योजना शुरू होगी

भोपाल [ महा मीडिया] 

म. प्र. में देसी गायों की नस्लों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए राज्य सरकार नई योजना शुरू करने की तैयारी कर रही है। इसके तहत प्रदेश की देसी नस्ल की गाय पालने वाले किसानों को हर महीने 900 रुपये का अनुदान दिया जाएगा। सरकार की योजना 15 नवंबर को लॉन्च करने की है। कैबिनेट बैठक में कृषि विभाग और पशुपालन विभाग की ओर से योजना का विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया गया था। योजना के माध्यम से देसी गायों के पालन को प्रोत्साहित करने की कोशिश की जाएगी। योजना के शुरुआती चरण में प्रदेश के 100 प्रमुख गांवों के पांच-पांच किसानों को शामिल करने की तैयारी है। इस तरह पहले चरण में 500 किसानों को योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। 

 

सम्बंधित ख़बरें