नवीनतम
दीपोत्सव पर्व की तैयारियॉँ शुरू
भोपाल [ महामीडिया] दीपावली को लेकर बाजार जगमग हो चुका है । घरों को सजाने के लिए लड़ियों और अन्य इलेक्ट्रानिक सामान टीवी, रूम हीटर,आदि की बिक्री बढ़ गयी हैं। लंबे समय के बाद बाजार गुलजार होने से व्यापारियों के चेहरे अब खिल रहे हैं।बाजार भी दीपावली से संबंधित वस्तुओं से पट-सा गया है। जिधर, देखिए उधर ऐसी वस्तुएं नजर आएंगी जिनका संबंध दिवाली से है। जरूरी सामानों की खरीददारी भी की जा रही है। त्योहार की तैयारी को लेकर बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। रंग-बिरंगे बिजली के बल्बों से लेकर अन्य सजावटी सामानों की बहुतायत दिख रही है। मिट्टी के दीपक भी बाजार में नजर आने भी लगे हैं। मां लक्ष्मी की छोटी मूर्तियां भी बाजार में दिख रहीं हैं। कुल मिलाकर बाजार में भी उत्सव-सा माहौल है। शनिवार 4 नवंबर की सुबह करीब 8 बजे अगले दिन यानी रविवार, 5 नवंबर की सुबह 10 बजे तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। दीपावली (12 नवंबर) से पहले आने वाला पुष्य नक्षत्र खरीदारी और नए काम की शुरुआत के लिए बहुत शुभ माना जाता है।इस साल शनि पुष्य और रवि पुष्य दोनों ही रहेंगे। पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि है। शनिवार को पुष्य नक्षत्र है और इसका स्वामी शनि अपनी राशि कुंभ में स्थित है। शनि अभी वक्री है और 4 नवंबर से शनि मार्गी हो जाएगा। इस वजह से शनि का प्रभाव बढ़ेगा। रविवार को पुष्य नक्षत्र के साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। ये दोनों ही दिन धर्म-कर्म के नजरिए से भी बहुत शुभ हैं।