म.प्र.विधानसभा आगामी सत्र से पेपरलेस होगी

म.प्र.विधानसभा आगामी सत्र से पेपरलेस होगी

भोपाल [ महा मीडिया] पहले जब सदस्य को प्रश्न लिखकर जमा करने होते थे तब विधानसभा के एक सत्र में औसत 700 प्रश्न आया करते थे। ऑनलाइन व्यवस्था होने के बाद एक सत्र में प्रश्नों की संख्या 4 हजार तक पहुंच गई है। यह मात्र प्रश्न नहीं बल्कि सदस्यों के क्षेत्र की आवाज है। विधानसभा के आगामी सत्र से पेपरलेस व्यवस्था लागू होगी। सदस्यों को प्रश्नों के उत्तर भी ऑनलाइन मिलेंगे। सदन में किसी विषय विशेष की चर्चा के लिए संदर्भ भी ऑनलाइन ही मिल जाएगा। यह बात विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) के अंतर्गत विधायकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कही है। यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 28 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा है जिसमें 50-50 के बैच में विधायकों और उनके स्टाफ को प्रशिक्षित किया जा रहा है। 

सम्बंधित ख़बरें