भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का चौथा मैच कल
मुंबई [महा मीडिया] भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मैच कल 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेला जाएगा। सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी भारतीय टीम के पास इस मैदान पर अपने 100% जीत के रिकॉर्ड को बरकरार रखने का सुनहरा मौका है। कल शुक्रवार को होने वाले चौथे टी-20 मैच के लिए सभी 40 हजार टिकटें बिक चुकी हैं। हालांकि भारतीय टीम सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है, लेकिन ईडन पार्क का स्टेडियम पूरी तरह हाउसफुल रहने वाला है।ईडन पार्क न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा और सबसे पुराना खेल मैदान है जो क्रिकेट और रग्बी दोनों के लिए प्रसिद्ध है।