म्युचुअल फंड निवेशकों की संख्या सात करोड़ तक पहुंची
मुंबई [महामीडिया]
भारत में म्युचुअल फंड निवेशकों की संख्या बढ़कर 10 करोड़ तक पहुंच सकती है। इनसाइट समिट में उद्योग के जानकारों ने बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म निवेश उत्पादों तक पहुंच को आसान बना रहे हैं अलग-अलग आय वर्ग के लोगों के लिए समाधान तैयार कर रहे हैं और निवेशकों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं।एक दशक पहले म्युचुअल फंड निवेशकों की संख्या लगभग एक करोड़ थी। यह अब बढ़कर करीब 6.5 करोड़ हो गई है। लिहाजा भविष्य की वृद्धि इस बात पर निर्भर करेगी कि परिवारों की आय कितनी बढ़ती है नए उत्पाद कितने आते हैं और बाजार से कम रिटर्न मिलने के दौरान उद्योग निवेशकों का भरोसा बनाए रखने में कितना सफल रहता है।