आईआईटी खड़गपुर में देश का पहला AI स्कूल बनेगा

आईआईटी खड़गपुर में देश का पहला AI स्कूल बनेगा

भोपाल [ महा मीडिया] आईआईटी खड़गपुर देश का पहला समर्पित 'फिजिकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्कूल' स्थापित करने जा रहा है। सामान्य AI  के विपरीत, यहाँ रोबोटिक्स, ऑटोनॉमस सिस्टम्स, भौतिक सिद्धांतों और वास्तविक दुनिया में काम करने वाली इंटेलिजेंट मशीनों पर शोध और पढ़ाई होगी। आवश्यक अनुमतियां मिलने के बाद यहाँ हाइब्रिड मास्टर प्रोग्राम्स, एग्जीक्यूटिव एजुकेशन और प्रोफेशनल सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए जाएंगे। भारत का पहला और सबसे पुराना आईआईटी है जिसकी स्थापना 18 अगस्त 1951 को पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में हुई थी। यह लगभग 2,100 एकड़ में फैला हुआ देश का सबसे बड़ा आईआईटी परिसर है।

 

सम्बंधित ख़बरें