शेयर बाजार 413 अंकों की बढ़त पर
भोपाल [ महामीडिया] शेयर बाजार में आज गुरुवार को बढ़त दर्ज की गई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं जिससे बाजार को समर्थन मिला। हालांकि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने निवेशकों को सतर्क रखा। सेंसेक्स 413 अंक बढ़कर 73,400.33 पर पहुंच गया। निफ्टी भी 34.00 अंक की वृद्धि के साथ 22,732.85 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार में अधिकांश क्षेत्रीय सूचकांकों में व्यापक वृद्धि देखी गई। सूचना प्रौद्योगिकी, मीडिया और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक प्रमुख बढ़त वाले क्षेत्रों में शामिल थे। निजी वित्तीय सेवा क्षेत्र ने भी बाजार को ऊपर उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।