बद्रीनाथ धाम में एक प्राइवेट हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त
भोपाल [ महामीडिया] देहरादून-बद्रीनाथ से लाैट रहा हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा कि बदरीनाथ और ज्योतिर्मठ के बीच यह हादसा हुआ है। हेलीकॉप्टर ट्रांस भारत कंपनी का है। जिसमें एक पायलट और पांच यात्री सवार थे। हेलीकॉप्टर के चट्टान पर गिरे होने का अंदेशा है। टीम राहत-बचाव के लिए पहाड़ी पर चढ़ रही है। अन्य हेलीकॉप्टर रेकी के लिए भेजे गए हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर दुख जताते हुए विमान जांच के आदेश दिए हैं और चारधाम यात्रा मार्ग पर सभी हेलीकॉप्टर सेवाओं को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया गया है।