म.प्र. के कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता बढ़ा

म.प्र. के कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता बढ़ा

भोपाल [ महा मीडिया]

म.प्र. के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए एक एक ख़ुशी वाला समाचार आया है है। राज्य सरकार ने कर्मचारियों और अधिकारियों के महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। यह बढ़ी हुई दरें जनवरी से देय होंगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से घोषणा की है।जनवरी से सितंबर तक यानी नौ महीने के एरियर्स (बकाया राशि) का भुगतान तीन समान मासिक किस्तों में किया जाएगा। वहीं, अक्टूबर माह के वेतन (जो नवंबर में देय होगा) से कर्मचारियों को बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद भुगतान शुरू हो जाएगा।

 

सम्बंधित ख़बरें