प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की किस्त जारी
मुंबई [महा मीडिया] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा से किसान सम्मान निधि की किस्त जारी की। इससे पहले उन्होंने बनासकांठा में रोड शो किया। इस दौरान मोदी ने डेयरी और सहकारिता से जुड़ी महिलाओं से भी बात की। मोदी दो नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी भी दिखाएंगे। नरेंद्र मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर हैं। मोदी ने कहा हमारे किसान विकसित भारत के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक हैं। हमारी सरकार ने किसानों को सशक्त करने में प्राथमिकता दी है। देश का कृषि बजट 2013-14 की तुलना में 5 गुना हो गया है। आज 10 करोड़ किसानों के खातों में 18 हजार करोड़ की राशि भेजी गई है। गुजरात के 50 लाख से ज्यादा किसानों को भी इसका लाभ मिला है। इनके खातों में 1 हजार करोड़ रुपए जमा हुए हैं।