बैतूल में तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस राशि वितरित

बैतूल में तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस राशि वितरित

भोपाल [ महा मीडिया] मुख्यमंत्री मोहन यादव आज शनिवार दोपहर बैतूल पहुंचे। यहां पुलिस परेड मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जिले के 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 30 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि का अंतरण किया । कार्यक्रम में दक्षिण बैतूल, पश्चिम बैतूल, उत्तर बैतूल, पांढुर्णा (दक्षिण छिंदवाड़ा), पूर्व छिंदवाड़ा, पश्चिम छिंदवाड़ा और नर्मदापुरम वन मंडल के तेंदूपत्ता संग्राहक बड़ी संख्या में शामिल हुए। मुख्यमंत्री मोहन यादव बैतूल के दो दिवसीय दौरे पर हैं और वे प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में रात्रि चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद करेंगे। 

सम्बंधित ख़बरें