मोदी ने एकता नगर में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

मोदी ने एकता नगर में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

भोपाल [ महा मीडिया] 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) के अवसर पर गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मोदी ने एकता नगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।यह दिन भारत के 'लौह पुरुष' और अखंड भारत के प्रणेता सरदार पटेल के योगदान को याद करने के लिए 'राष्ट्रीय एकता दिवस' के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने इस अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर देशवासियों को याद दिलाया कि सरदार पटेल का जीवन एक मजबूत, समृद्ध और समर्थ भारत के निर्माण के लिए समर्पित था। उन्होंने इस अवसर पर आठ आगामी परियोजनाओं की आधारशिला रखी, जिनमें 59.32 करोड़ रुपये की लागत वाली गोरा-भानद्रा सड़क और 36.58 करोड़ रुपये की लागत वाली स्मार्ट जीरो वेस्ट इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट सुविधा शामिल है।

सम्बंधित ख़बरें