कपास के आयात पर सीमा शुल्क की अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ी

कपास के आयात पर सीमा शुल्क की अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ी

मुंबई [महा मीडिया] 

केंद्र सरकार ने कपास के आयात पर एक बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने कपास के आयात पर सीमा शुल्क में छूट की अवधि को दो महीने बढ़ाकर 31 दिसंबर तक कर दिया है। इस कदम का उद्देश्य कपड़ा उद्योग के लिए कपास की आपूर्ति को बढ़ाना है।एक सरकारी अधिसूचना के जरिए वित्त मंत्रालय ने कस्टम ड्यूटी में छूट की समय-सीमा को 31 अक्टूबर से बढ़ाकर दिसंबर के अंत तक कर दिया है। इससे पहले, 1 जून से 31 अक्टूबर तक 11 प्रतिशत की कस्टम ड्यूटी हटा दी गई थी।

सम्बंधित ख़बरें