भगवान विष्णु की मूर्ति का टूटा हुआ सिर मिला

भगवान विष्णु की मूर्ति का टूटा हुआ सिर मिला

भोपाल [ महा मीडिया] छतरपुर जिले में स्थित विश्व धरोहर खजुराहो के जवारी (वामन) मंदिर में भगवान विष्णु की 7 फीट ऊंची खंडित प्रतिमा का लापता मस्तक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण  के स्टोर रूम में सुरक्षित मिल गया है। यह प्रतिमा खजुराहो के ऐतिहासिक जवारी मंदिर के गर्भगृह में स्थापित चंदेलकालीन  भगवान विष्णु की है। इससे वामन मंदिर की खंडित प्रतिमा को अगले महीने तक पुराना रूप मिल जाएगा। मंदिर के गर्भगृह में बलुआ पत्थर से बनी भगवान विष्णु की प्रतिमा का धड़, चारों भुजाएं और पैर थे लेकिन मस्तक लंबे समय से लापता था। पत्थर की संरचना, रंग और बनावट के आधार पर साबित हो गया कि यही मूर्ति का मस्तक है। 

सम्बंधित ख़बरें