सीबीएसई ने कक्षा दसवीं के पाठ्यक्रम से पर्यावरण शिक्षा विषय को हटाया
मुंबई [महा मीडिया]
सीबीएसई (CBSE) ने एक नया सर्कुलर जारी किया है। इसमें यह बताया गया कि कक्षा 9वीं के स्टूडेंट्स को कौन से सब्जेक्ट पढ़ने होंगे और कक्षा 10वीं में उनका असेसमेंट कैसे किया जाएगा।अब कक्षा 10वीं में ‘एनवायरमेंटल एजुकेशन’ विषय नहीं पढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही कक्षा 9वीं में इंडिविजुअल्स इन सोसाइटी, कंप्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मॉड्यूल भी इन बैचेस के सिलेबस का हिस्सा नहीं होंगे।जो छात्र अभी 2026-27 में कक्षा 10वीं में पढ़ रहे हैं उन पर यह नियम लागू नहीं होगा बल्कि उनकी पढ़ाई पुराने सिलेबस के अनुसार ही चलेगी।नई योजना के तहत अब छात्रों को कुल 9 अनिवार्य विषय पढ़ना होंगे। इसमें वोकेशनल एजुकेशन को अनिवार्य किया गया है। यह नई योजना छात्रों से अतिरिक्त विषयों का बोझ कम करने के लिए बनाई गई है।