म.प्र. के बिजली सरचार्ज को तीन प्रतिशत कम किया गया
भोपाल [ महा मीडिया]
म.प्र. पावर मैनेजमेंट कंपनी ने बिजली बिल में लगने वाले फ्यूल एंड पावर परचेज एडजस्टमेंट सरचार्ज में कटौती की है। इसे 5.063 प्रतिशत से घटाकर 2.34 प्रतिशत कर दिया गया है। इस तरह सरचार्ज में 2.723 प्रतिशत की कमी की गई है। इसका लाभ 23 अक्टूबर 2026 से जारी होने वाले बिजली बिलों में मिलेगा। यह राहत घरेलू सहित सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं को मिलेगी। सरचार्ज में कटौती से बिजली की खपत के अनुसार उपभोक्ताओं के बिल में अंतर आएगा। उदाहरण के तौर पर 200 यूनिट बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ता का बिल पहले 1213.50 रुपये आता था, जो अब घटकर 1182 रुपये रह जाएगा। यानी उपभोक्ता को 31.50 रुपये की बचत होगी।इसी तरह 300 यूनिट खपत पर पहले 1954.20 रुपये का बिल बनता था जो अब 1903.50 रुपये होगा। इससे 50.70 रुपये की राहत मिलेगी।