असंगठित श्रमिकों के लिए ‘राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा बोर्ड’ का गठन

असंगठित श्रमिकों के लिए ‘राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा बोर्ड’ का गठन

मुंबई [महामीडिया] 

केंद्र सरकार ने असंगठित श्रमिकों के लिए ‘राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा बोर्ड’ का गठन किया है। गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों से जुड़े मामलों के लिए इसमें पांच प्रमुख प्लेटफॉर्म कंपनियों  इटर्नल ग्रुप, स्विगी, जोमेटो , अर्बन कंपनी और रैपिडो के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है।  गठित यह बोर्ड असंगठित श्रमिकों के लिए ‘राष्ट्रीय सामाजिक सुरक्षा बोर्ड’ के रूप में तथा गिग और प्लेटफॉर्म श्रमिकों के लिए बोर्ड के रूप में काम करेगा। श्रम मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार तीन साल के कार्यकाल के लिए गठित इस बोर्ड में दोनों कार्यों के लिए अलग-अलग संरचना होगी। इसमें केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री अध्यक्ष होंगे और श्रम सचिव उपाध्यक्ष।

सम्बंधित ख़बरें