हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया
भोपाल [ महा मीडिया] केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने मध्य प्रदेश की राज्यसभा रिक्त सीट के लिए उपचुनाव हेतु अपना नामांकन दाखिल किया है। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी उनके साथ उपस्थित थे । नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 2 नवंबर 2026 है और नामांकन पत्रों की जांच 3 नवंबर 2026 को होगी। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2026 तय की गई है। मतदान 12 नवंबर को सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे के बीच होगा और उसी दिन शाम 5:00 बजे वोटों की गिनती की जाएगी।