ध्वजारोहण के साथ नासिक और त्र्यंबकेश्वर में सिंहस्थ महाकुंभ आरंभ

ध्वजारोहण के साथ नासिक और त्र्यंबकेश्वर में सिंहस्थ महाकुंभ आरंभ

मुंबई [महा मीडिया] 

नासिक और त्र्यंबकेश्वर में सिंहस्थ महाकुंभ का शुभारंभ आज को रामकुंड में ध्वजारोहण के साथ हो गया है।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कर-कमलों से दोपहर 12:02 बजे रामकुंड में ध्वजारोहण संपन्न हुआ यह कुंभ पर्व लगभग एक वर्ष से अधिक जुलाई 2028 तक चलेगा। नासिक और त्र्यंबकेश्वर में स्नान के लिए कई शुभ मुहूर्त तय किए गए हैं। इस बार शाही स्नान की जगह 'अमृत स्नान' का आयोजन किया जा रहा है। यह महाराष्ट्र के 2 धार्मिक शहरों नाशिक और त्र्यंबकेश्वर में हर 12 साल में होने वाला महाकुंभ है। लाखों लोग गोदावरी नदी में पवित्र स्नान करते हैं। नाशिक में रामकुंड और त्र्यंबकेश्वर में कुशावर्त तीर्थ पर स्नान होता है।दुनिया भर से करोड़ों श्रद्धालुओं के नासिक और त्र्यंबकेश्वर आने की संभावना है। 

सम्बंधित ख़बरें