बद्रीनाथ धाम में एक प्राइवेट हेलिकॉप्टर लापता
भोपाल [ महामीडिया] उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम से देहरादून लौट रहा एक हेलीकॉप्टर खराब मौसम के चलते ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) और बद्रीनाथ के बीच लापता हो गया है।हेलिकॉप्टर चार्ली एक्सरे कंपनी का बताया जा रहा है। इसमें 5 यात्री और एक पायलट समेत 6 लोग सवार थे। क्षेत्र में कल से रुक-रुककर बारिश हो रही थी। स्थानीय प्रशासन, पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर भेजी गई हैं तथा दूसरे हेलीकॉप्टर के जरिए हवाई खोजबीन की जा रही है। खराब मौसम के चलते तलाशी अभियान में दिक्कत आ रही है।