चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के कारण ओडिशा और तेलंगाना में भारी बारिश
मुंबई [महा मीडिया]
चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के कारण आंध्र प्रदेश और ओडिशा में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं कई इलाकों में पेड़ गिर गए और पुल-सड़कें टूट गईं।चक्रवात का असर मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश समेत 15 राज्यों में दिख रहा है। यहां बुधवार रात से बारिश हो रही है जो अगले दो दिनों तक जारी रहने का अनुमान है। चक्रवात के असर को देखते हुए छत्तीसगढ़ के 12 और ओडिशा के 16 जिलों में आज गुरुवार को स्कूल बंद रहेंगे। ओडिशा में करीब 30 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। विशाखापत्तनम में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से 3 लोगों की मौत हुई, जबकि अनाकापल्ली और भीमावरम में 1-1 व्यक्ति की जान गई है। साइक्लोन अर्नब के प्रभाव से आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है । चक्रवात से हुए नुकसान का शुरुआती आकलन किया जा रहा है।