543 जीवन रक्षक दवाओं की कीमतों में गिरावट
भोपाल [ महा मीडिया]
देश में जीवन रक्षक दवाओं के 543 दवा ब्रांडों और पैक की कीमतों में बदलाव किया गया है। निर्णय के बाद 397 यानी 73% दवाओं के दाम घटाए गए हैं। इनमें 217 दवाओं की कीमत आधे से भी कम हो गई है। 97 ब्रांड की दवाओं की कीमतों में 70% से ज्यादा और 50 में 80% से अधिक कमी हुई है। पांच दवाओं की कीमतों में 90% से ज्यादा कटौती हुई है। सबसे बड़ी कटौती सैमटेपा इंजेक्शन में हुई है। इसकी कीमत ₹80,071 से घटाकर ₹7,150 कर दी गई है। पैलबोप्रो दवा के 21 कैप्सूल वाले पैक की कीमत ₹40,421 से घटकर ₹2,720 हो गई है। कंपनियों ने नई कीमतें जारी की हैं जो 9 नवंबर से लागू होंगी।