तमिलनाडु के हर घर में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य किया गया
मुंबई [महामीडिया]
तमिलनाडु सरकार ने सरकारी आदेश के तहत राज्य के सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षा जल संचयन संरचनाओं का निरीक्षण, सफाई और मरम्मत करना अनिवार्य कर दिया है।तमिलनाडु में सभी सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, अस्पतालों, घरों और व्यावसायिक भवनों में वर्षा जल संचयन प्रणाली का होना और उसका सक्रिय रहना जरूरी है। तमिलनाडु अर्बन लोकल बॉडीज एक्ट के तहत यदि किसी भवन में यह सुविधा नहीं पाई जाती है या खराब है तो स्थानीय निकाय द्वारा नोटिस देकर सुधार कराया जा सकता है और खर्च की वसूली संपत्ति कर के रूप में की जा सकती है।