भारत में पहली बार बिना थीसिस वाला पीएचडी प्रोग्राम लॉन्च
मुंबई [महा मीडिया]
आईआईटी रोपड़ ने भारत में पहली बार बिना पारंपरिक थीसिस वाला पीएचडी प्रोग्राम लॉन्च किया है। छात्रों को 200-300 पन्नों की लंबी थीसिस लिखने या केवल रिसर्च पेपर छापने के बजाय प्रैक्टिकल काम करना होगा। छात्र को एक प्रोडक्ट विकसित करना होगा, स्टार्टअप शुरू करना होगा या तकनीक को मार्केट में उतारकर 10 लाख रुपये की कमाई करनी होगी। इस मॉडल को चीन के एक प्रैक्टिकल पीएचडी मॉडल से प्रेरणा लेकर तैयार किया गया है। भारत में बिट्स पिलानी में भी ऐसा मिलता-जुलता पाथवे है।