म.प्र.में सरकारी और निजी वेबसाइटों की सुरक्षा बढ़ायी गयी

म.प्र.में सरकारी और निजी वेबसाइटों की सुरक्षा बढ़ायी गयी

भोपाल [ महा मीडिया] 

दुनियाभर में सरकारी और निजी वेबसाइटों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाले साइबर खतरे के बाद मध्य प्रदेश में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र से पिछले सप्ताह मिले अलर्ट के बाद प्रदेश का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उन सॉफ्टवेयर को नए वर्जन से अपडेट कर रहा है जिनमें सुरक्षा संबंधी जोखिम बताया गया है। पीएचपी के वर्जन अपडेट किए जा रहे हैं। पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही हैं। कहीं से भी डेटा में सेंधमारी की सूचना नहीं है। सभी संबंधित विभागों और उनकी वेबसाइट संभालने वाली सर्विस प्रोवाइडर एजेंसियों को तुरंत सॉफ्टवेयर अपडेट करने और सिक्योरिटी पैच लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें