म.प्र. का स्थापना दिवस एक नवंबर को
भोपाल [ महा मीडिया] म.प्र. का स्थापना दिवस हर साल 1 नवंबर को मनाया जाता है।इसे मध्य प्रांत और बरार, मध्य भारत, विंध्य प्रदेश और भोपाल राज्य को मिलाकर बनाया गया था। भोपाल को इसकी राजधानी बनाया गया था। पूर्व में नागपुर इसकी राजधानी हुआ करती थी । इस वर्ष मध्य प्रदेश अपना 71वाँ स्थापना दिवस मना रहा है। भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर 1 से 3 नवंबर तक विशेष सांस्कृतिक और विकासात्मक प्रदर्शनियों के साथ भव्य आयोजन होंगे।राज्य पुनर्गठन आयोग की सिफारिशों और भाषा के आधार पर म.प्र. राज्य का गठन हुआ था।