म.प्र.में चंद्रोदय का समय रात्रि आठ बजे से लेकर आठ बजकर चालीस मिनट तक
भोपाल [ महा मीडिया]
करवा चौथ पर सुहागिनों को चांद के दीदार के लिए इस बार मध्य प्रदेश में अलग-अलग समय तक इंतजार करना होगा।प्रदेश के पूर्वी छोर पर स्थित सिंगरौली में रात 8:01 बजे चंद्रोदय का अनुमान है जबकि पश्चिमी छोर के आलीराजपुर में चांद रात 8:41 बजे दिखाई देने की संभावना है।दोनों जिलों के बीच चंद्रोदय के समय में करीब 40 मिनट का अंतर रहेगा। भोपाल में रात 8:26 बजे चांद निकलेगा।