उ.प्र.विधान परिषद की पांच सीटें भाजपा और वाराणसी सीट समाजवादी पार्टी ने जीती

उ.प्र.विधान परिषद की पांच सीटें भाजपा और वाराणसी सीट समाजवादी पार्टी ने जीती

मुंबई [महा मीडिया] 

चार राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक की विधान परिषद की 28 सीटों के लिए मतगणना हो रही है। उत्तर प्रदेश में 11 में से भाजपा ने अब तक 5 सीटें जीती हैं जबकि वाराणसी शिक्षक सीट समाजवादी पार्टी के खाते में गई।कर्नाटक की 4 सीटों पर भाजपा-जेडीएस गठबंधन ने जीत हासिल की है। महाराष्ट्र में पांच सीटों पर मतगणना जारी है। बिहार में सबसे बड़ा उलटफेर पटना शिक्षक सीट पर हुआ जहां राष्ट्रीय जनता दल  के  संजीव कुमार ने भाजपा के पांच बार के नवल किशोर यादव को हरा दिया। दरभंगा शिक्षक सीट पर प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के सुरेश प्रसाद राय ने जीत दर्ज की है।

सम्बंधित ख़बरें