नवीनतम
कांग्रेसशासित कर्नाटक विधान परिषद चुनाव में एनडीए का क्लीन स्वीप
मुंबई [महामीडिया]
कर्नाटक विधान परिषद चुनाव के परिणामों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने सभी 4 सीटों पर 4-0 का क्लीन स्वीप किया है। भारतीय जनता पार्टी ने 3 सीटें जीतीं (पूर्वोत्तर शिक्षक, पश्चिम स्नातक और दक्षिण-पूर्व स्नातक सीट)। जबकि जनता दल ने 1 सीट जीती (बेंगलुरु शिक्षक सीट, जहाँ गठबंधन के उम्मीदवार ए.पी. रंगनाथ ने कांग्रेस के पुत्तन्ना को हराया)। बीजेपी ने इस जीत के बाद कांग्रेस पर कटाक्ष किया है। कांग्रेस नेता प्रियांक खर्गे ने इस हार पर कहा है कि यह परिणाम पूरे राज्य सरकार के कामकाज का जनमत नहीं है क्योंकि यह चुनाव शिक्षकों और स्नातकों के एक सीमित और विशेष मतदाता वर्ग से जुड़ा था।