अडाणी एंटरप्राइजेज के लाभांश में गिरावट
भोपाल [ महा मीडिया] अडाणी एंटरप्राइजेज ने आज 28 अक्टूबर को वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित किए हैं। इस तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 55% घटकर ₹1,492 करोड़ रह गया है जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹3,304 करोड़ था। लाभ में इस भारी गिरावट का मुख्य कारण पिछले साल की समान तिमाही में हुआ ₹3,583 करोड़ का एकमुश्त असाधारण लाभ था। इस तिमाही में ऐसा कोई एकमुश्त लाभ शामिल नहीं था।