म.प्र.में अब ओपन काउंसलिंग से होगी प्राचार्यों की पदस्थापना

म.प्र.में अब ओपन काउंसलिंग से होगी प्राचार्यों की पदस्थापना

भोपाल [ महा मीडिया] हाई कोर्ट ने प्रधानमंत्री काॅलेज ऑफ एक्सीलेंस में प्रभारी प्राचार्यों की पदस्थापना और वरिष्ठता विवाद पर संबंधित प्राध्यापकों के लिए काॅमन ओपन काउंसलिंग आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। न्यायमूर्ति विवेक रूसिया और न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने राज्य शासन की रिट अपीलों का निराकरण करते हुए पदस्थापना के लिए वैकल्पिक व्यवस्था निर्धारित की। नियमित शासकीय महाविद्यालय में पदस्थ किए जाने पर संबंधित प्राध्यापक की वरिष्ठता के आधार पर प्रभारी प्राचार्य पद के लिए विचार किया जाएगा। अब शासन को न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

सम्बंधित ख़बरें