भोपाल में सात क्विंटल एनालॉग पनीर जब्त

भोपाल में सात क्विंटल एनालॉग पनीर जब्त

भोपाल [ महा मीडिया] दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बड़ी कार्रवाई की है। भोपाल रेलवे स्टेशन के बाहर से 7 क्विंटल एनालॉग पनीर जब्त किया गया। यह ट्रेन के जरिए मुरैना से यहां लाया गया था।अधिकारियों ने मंगलवार रात 2 बजे यह कार्रवाई की। 700 किलो से अधिक एनालॉग पनीर की कीमत 2.5 लाख रुपए है। विभागीय अधिकारियों ने बिल्टी और बिल के आधार पर प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई कर दी है। बुधवार सुबह तक कार्रवाई जारी है। मप्र में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद यह पहली बड़ी कार्रवाई है।

सम्बंधित ख़बरें