चक्रवात अर्नब के कारण कई इलाकों में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित
मुंबई [महामीडिया]
चक्रवात अर्नब ने आंध्र प्रदेश के तट पर दस्तक दे दी है। इसके असर से आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। काकीनाडा में सड़कों पर पानी भर गया, बिजली के पोल गिर गए और समुद्री लहरों ने तट के पास की सड़कों को नुकसान पहुंचाया।चक्रवात के असर से विशाखापट्टनम में पेड़ उखड़ गए जबकि श्रीकाकुलम में धान के खेत पानी में डूब गए। चेन्नई के एन्नोर बीच पर समुद्र की ऊंची लहरें उठीं। वहीं, पश्चिम बंगाल के ताजपुर में लोगों को समुद्र में जाने से रोका जा रहा है और ओडिशा के गोपालपुर में मछुआरों ने अपनी नावें किनारे पर खड़ी कर दी हैं।