ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव हारने वाले बोल्सोनारो अमेरिका भागे

ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव हारने वाले बोल्सोनारो अमेरिका भागे

मुंबई [महामीडिया]

ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद दक्षिणपंथी नेता फ्लावियो बोल्सोनारो अमेरिका रवाना हो गए हैं। सरकार ने उनका पासपोर्ट भी रद्द कर दिया है। उनकी पत्नी और दो बेटियां भी साथ हैं। फ्लावियो रविवार को हुए राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा से हार गए थे। नतीजा काउंटिंग के दूसरे चरण में आया जिसमें फ्लावियो को 48% और लूला को 52% वोट मिले। पहले चरण में किसी को भी 50% वोट नहीं मिले थे। हार के बाद फ्लावियो ने नतीजों को स्वीकार नहीं किया था।  बोल्सोनारो पर भ्रष्टाचार, मनी लॉन्ड्रिंग और विदेशी मुद्रा से जुड़े उल्लंघनों की जांच चल रही है। अमेरिकी विदेश विभाग ने फ्लावियो बोल्सोनारो और उनके परिवार को अमेरिका में प्रवेश देने और वीजा जारी करने की पुष्टि की है। 

सम्बंधित ख़बरें