सूडान में गृह युद्ध भड़कने से 112 लोगों की मौत 

सूडान में गृह युद्ध भड़कने से 112 लोगों की मौत 


मुंबई [महा मीडिया] सूडान के दक्षिण दारफुर प्रांत की राजधानी न्याला में एक व्यस्त बाजार पर भीषण ड्रोन हमला हुआ है, जिसमें कम से कम 112 लोगों की मौत हो गई है और 113 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह हमला न्याला के डुमाया इलाके में स्थित 'तनकोंग बाजार' में हुआ।न्याला शहर पर अर्धसैनिक बल 'रैपिड सपोर्ट फोर्सेज' का नियंत्रण है। मरने और घायल होने वालों में बड़ी संख्या महिलाओं और बच्चों की है। इस समूह ने हमले के लिए सूडानी सेना को जिम्मेदार ठहराया है और मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की है।न्याला स्थित अस्पताल में 36 शव लाए गए और उनके इमरजेंसी रूम में 150 घायल लोगों का इलाज किया गया।

सम्बंधित ख़बरें