किसानों के लिए कृषि कल्याण पोर्टल शुरू

किसानों के लिए कृषि कल्याण पोर्टल शुरू

मुंबई [महा मीडिया] 

केंद्र सरकार ने किसानों के लिए एक नया उन्नत डिजिटल मंच शुरू किया है जिसका नाम कृषि कल्याण पोर्टल रखा गया है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज  चौहान ने इसे लॉन्च किया। यह पोर्टल मोबाइल फोन के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य  किसानों को सरकारी योजनाओं, सब्सिडी और भरोसेमंद कृषि जानकारी तक एक ही जगह से पहुंच देना है। अभी किसानों को अलग-अलग योजनाओं की जानकारी के लिए कई दफ्तरों और वेबसाइटों के चक्कर काटने पड़ते हैं। नया पोर्टल इस झंझट को खत्म करने के लिए बनाया गया है।कृषि कल्याण पोर्टल को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, एग्रीस्टैक और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जैसी बड़ी योजनाओं के लिए सिंगल-विंडो गेटवे के तौर पर डिजाइन किया गया है। किसान यहां योजनाओं की जानकारी देख सकेंगे और सीधे आवेदन भी कर सकेंगे।

सम्बंधित ख़बरें