सूखी गंगा में चांदी और सोना ढूंढ रहे हैं लोग
भोपाल [ महा मीडिया] हरिद्वार में वार्षिक मरम्मत और रखरखाव के लिए गंगनहर की अस्थायी बंदी के कारण पानी का प्रवाह थम गया है जिससे लोग सूखी नदी और नहर के तल में खजाना ढूंढ रहे हैं। इस साल गंगा की यह वार्षिक बंदी 20-21 अक्टूबर की मध्य रात्रि से शुरू होकर 7-8 नवंबर की मध्य रात्रि तक चलेगी हर की पौड़ी और आसपास के घाटों की सूखी तलहटी में हजारों लोग रोजाना 8-8 घंटे तक रेत और पत्थरों को छान रहे हैं। यहां लोगों को श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाए गए तांबे-पीतल के सिक्के, धातुओं की वस्तुएं और कभी-कभार चांदी या सोने के गहने मिल जाते हैं।