सीबीएसई स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई होगी

सीबीएसई स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई होगी

मुंबई [महा मीडिया] 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड और एनसीईआरटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और कंप्यूटेशनल थिंकिंग (CT) की पढ़ाई को लेकर नई पहल की है। कक्षा 3 से 5 तक के बच्चों को यह अलग विषय के रूप में नहीं पढ़ाया जाएगा बल्कि गणित और पर्यावरण से जुड़े विषयों के साथ खेल, पहेलियों और गतिविधियों के जरिए सालाना करीब 50 घंटे इसकी शिक्षा दी जाएगी। कक्षा 6 से 8 तक के लिए सालाना 100 घंटे तय किए गए हैं जिसमें उन्नत कंप्यूटेशनल थिंकिंग और AI के बुनियादी प्रोजेक्ट्स शामिल होंगे। संशोधित नियमों के अनुसार कक्षा 9वीं के छात्रों के लिए यह 20 घंटे का मॉड्यूल अनिवार्य किया गया है।इसे इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि बिना कंप्यूटर या इंटरनेट वाले स्कूलों में भी ऑफलाइन गतिविधियों के माध्यम से इसे आसानी से पढ़ाया जा सके। इसका उद्देश्य छात्रों को केवल तकनीक का उपयोगकर्ता बनाना नहीं बल्कि तार्किक सोच और समस्याओं को हल करना सिखाना है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एक ऐसी तकनीक है जो कंप्यूटर और मशीनों में इंसानों जैसी सोचने, सीखने, समस्या हल करने और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करती है। 

सम्बंधित ख़बरें