टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल छह बड़ी कंपनियों के बोर्ड से इस्तीफा देंगे

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल छह बड़ी कंपनियों के बोर्ड से इस्तीफा देंगे

मुंबई [महा मीडिया] 

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा 12 नवंबर को 70 साल के होने जा रहे हैं। नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर्स के लिए टाटा ग्रुप की रिटायर्ड पॉलिसी के तहत नोएल  समूह की 6 प्रमुख कंपनियों के बोर्ड से इस्तीफा देंगे।लेकिन टाटा संस के बोर्ड में टाटा ट्रस्ट्स के नॉमिनी डायरेक्टर के रूप में बने रहेंगे। यह बदलाव ऐसे समय पर हो रहा है जब टाटा संस  में  मतभेद चल रहा हैं। नोएल टाटा ट्रेंट, वोल्टास, टाटा इन्वेस्टमेन्ट कॉर्पोरेशन, टाटा इंटरनेशनल, ट्रेंट हाइपरमार्केट प्राइवेट लिमिटेड और दुबई स्थित टाटा इंटरनेशनल वेस्ट एशिया के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन पद से हटेंगे।इसके अलावा टाटा स्टील और टाइटन कंपनी के नॉन-एग्जीक्यूटिव वाइस-चेयरमैन और इंडिटेक्स ट्रेंट रिटेल इंडिया के डायरेक्टर पद से भी इस्तीफा देंगे।

सम्बंधित ख़बरें