छत्तीसगढ़ में बारिश
भोपाल [ महामीडिया] मध्य और दक्षिण भारत में बारिश का दौर जारी है। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को भारी बारिश हुई। इससे कांकेर के चारामा में नेशनल हाईवे-30 पर घुटनों तक पानी भर गया। मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में बारिश का पानी लोगों के घर में घुस गया। पेंड्रा में आंधी से कई पेड़ टूटकर गिर गए।राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में मंगलवार शाम तेज अंधड़ और जोरदार बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जिसके चलते अब अधिकांश जगहों पर पारा 40 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-तूफान, तेज हवाएं और बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।