म.प्र.में धान खरीदी के लिए पंजीयन 15 सितंबर से
भोपाल [ महा मीडिया] खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान एवं बाजरा की खरीदी के लिए इच्छुक किसानों का पंजीयन 15 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। किसानों की सुविधा एवं उन्हें अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से इस वर्ष भू-स्वामी किसानों को पंजीयन के लिए विभिन्न विकल्प उपलब्ध कराए गए हैं।