नवीनतम
सेंसेक्स 118 अंको की बढ़त के साथ बंद
मुंबई (महामीडिया): सेंसेक्स आज बुधवार, 20 मई को 118 अंक चढ़कर 75,318 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 41 अंकों की तेजी रही, ये 23,659 पर पहुंच गया। आज के कारोबार में ऑटो, रियल्टी और बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही।
आज के कारोबार में ऑटो, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। इन सेक्टर्स में खरीदारी बढ़ने से बाजार को मजबूती मिली। कई दिग्गज बैंकिंग और ऑटो कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए।
19 मई को सेंसेक्स 114 अंक की गिरावट के साथ 75,201 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 32 अंक की गिरावट रही, ये 23,618 पर बुद हुआ। आज के बैंकिंग, FMCG और मेटल शेयर्स में बिकवाली रही। वहीं IT, रियल्टी और मीडिया शेयर्स में ज्यादा खरीदारी रही।