देश के दस राज्यों में भीषण गर्मी की चेतावनी

देश के दस राज्यों में भीषण गर्मी की चेतावनी

भोपाल [ महामीडिया] देश के दस राज्यों में इस हफ्ते तेज गर्मी जारी रहेगी। कई इलाकों में तापमान 45°C के करीब और उससे ज्यादा पहुंच चुका है। 24 मई तक सभी राज्यों में हीटवेव का असर रहेगा। रातें भी गर्म रहेंगी। निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार पूर्वोत्तर और दक्षिणी इलाकों को छोड़कर लगभग आधे देश में हीटवेव का असर रहेगा। औसत तापमान 45°C तक रह सकता है। सोमवार को उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और महाराष्ट्र में पारा 46°C से भी ज्यादा रहा। देश में सबसे गर्म उत्तर प्रदेश का बांदा रहा यहां तापमान 47.6°C रहा।

 

सम्बंधित ख़बरें