स्टेट बैंक डॉलर बॉन्ड जारी करने वाला पहला बैंक बना

स्टेट बैंक डॉलर बॉन्ड जारी करने वाला पहला बैंक बना

भोपाल [ महा मीडिया] स्टेट बैंक ने सोमवार को ‘रेगुलेशन एस’ के तहत तीन साल के सीनियर अनसिक्योर्ड फ्लोटिंग-रेट नोट्स के जरिये 30 करोड़ डॉलर की रकम जुटाई। बॉन्ड एसओएफआर प्लस 100 आधार अंक की कूपन दर है। ब्याज का भुगतान हर तिमाही के आखिर में किया जाएगा। यह बॉन्ड बैंक की लंदन शाखा के द्वारा जारी किए जाएंगे। रिजर्व बेंक की रियायती स्वैप सुविधा के तहत डॉलर बॉन्ड जारी करने वाला स्टेट बैंक सबसे नया बैंक है।  स्टेट बैंक  विदेशी बाजारों से फंड जुटाने के लिए डॉलर बॉन्ड जारी करने वाले अग्रणी बैंकों में शामिल है। बैंक ने अपनी अंतरराष्ट्रीय और घरेलू वृद्धि का समर्थन करने के लिए विभिन्न किश्तों में सफलतापूर्वक अरबों डॉलर जुटाए हैं।

सम्बंधित ख़बरें