प्रौद्योगिकी दिवस आज
भोपाल [ महा मीडिया] भारत में प्रतिवर्ष 11 मई को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है। यह दिन 11 मई 1998 को पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण और भारत की तकनीकी प्रगति को सम्मानित करने के लिए समर्पित है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस दिन को आधिकारिक तौर पर घोषित किया था। यह दिन भारत को परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्र बनने की याद दिलाता है और स्वदेशी प्रौद्योगिकियों के विकास का जश्न मनाता है।